{"_id":"5d6c11038ebc3e93de1234e7","slug":"house-caught-fire-cash-and-jwellery-burn-hardoi-news-knp5110130107","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर में लगी आग, गृहस्थी समेत जेवर, कपड़े व नगदी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छप्पर में लगी आग, गृहस्थी समेत जेवर, कपड़े व नगदी जली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपामऊ। नगर के मोहल्ला बड़ी बाजार में एक घर में रविवार शाम खाना बनाते समय आग लग गई। छप्पर समेत घर में रखा सामान, जेवर, कपड़े और नगदी जल गई। मौके पर पहुंचे नगर पंचायत के टैंकर से आग बुझाई गई।
बड़ी बाजार निवासी अंगने पुत्र मंगे ने बताया कि रविवार शाम उसकी पौत्री लुबना पुत्री शाबिर घर में छप्पर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस बीच छप्पर में आग लग गई, जिससे छप्पर व आसपास रखा सामान जलने लगा। घर में मौजूद सदस्य शोर मचाते हुए बाहर निकल आए। परिजनों व आसपास रहने वालों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। अंगने ने बताया कि नगर पंचायत का टैंकर भी मौके पर आ गया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
अंगने ने बताया कि एक माह बाद उसकी बेटी की शादी होनी है। शादी की तैयारियों के चलते घर में राशन, दहेज का सामान, कपड़े, सोने चांदी के जेवर, बाइक व नगदी रखी थी। आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि राजस्व अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद चेयरमैन प्रतिनिधि नौशाद नदवी ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें मदद दिलाने का आश्वासन दिया।