फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hot winds blowing at a speed of 12 km scorched

Hardoi News: 12 किमी की रफ्तार से चलीं गर्म हवाओं ने झुलसाया

Sat, 15 Jun 2024 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Hot winds blowing at a speed of 12 km scorched
हरदोई। शनिवार को पूरे दिन 12 किमी की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाया। लू के कारण लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया। तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, मगर गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। अगले दो दिन हालात और भी खराब होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

शनिवार की शुरूआत सुबह तेज धूप से हुई। इसके साथ ही पूरे दिन 12 किमी की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहीं। तपिश के बीच लू चलने से राहगीरों को चार कदम चलना भी मुश्किल हो रहा था। लोग पूरे दिन लू के थपेड़ों से परेशान रहे। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने शीतल पेय पदार्थों का सहारा लिया। दोपहर को सड़क पर लोगों की आवाजाही कम रही।
विज्ञापन

वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 43.5 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो शुक्रवार से एक डिग्री कम रहा। मगर उससे गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। सुबह आर्द्रता 55 और शाम का 38 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों तक हीट वेव के चलने के आसार हैं। 19 जून से बादल आने एवं बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed