{"_id":"e8331242fb6c813952387434ec6cd9b8","slug":"hot-parties-administration-soft-fast-finish-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टियां गरम, प्रशासन नरम, अनशन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टियां गरम, प्रशासन नरम, अनशन खत्म
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 16 Jan 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबों की ठंड में सिरहन को महसूस कर अमर उजाला
विज्ञापन
द्वारा उठाए कदम के साथ चले पार्टी अध्यक्षों की सक्रियता ने पिछले कई
दिनों से सो रहे प्रशासन की निंद्रा बुधवार की देर शाम तोड़ ही दी। भाजपा
जिलाध्यक्ष के धरना स्थल पर पहुंचने के बाद ही तीन सदस्यीय अधिकारियों की
टीम गठित कर अनशनकारियों को आश्वासन दे दिया गया, वहीं गुरुवार को पहुंचे
सपा जिलाध्यक्ष ने आश्वासन देकर असलापुर का धरना समाप्त कराया, तो गढ़ी के
ग्रामीण खबर लिखे जाने तक मौजूद थे।
बताया गया कि आवासों से लेकर पेंशन आदि की मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से ग्राम गढ़ी एवं असलापुर नागामऊ के ग्रामीणों का अनशन व धरना प्रदर्शन कलक्ट्रेट पर चल रहा था, जिसकी तरफ प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा था। लोगों का यहां तक कहना था कि प्रशासन महोत्सव में व्यस्त है, तो यहां कैसे ध्यान दे पाएगा।
अमर उजाला ने पिछले कई दिनों से ठंड में ठिठुर रहे ग्रामीणों की पीड़ा को समझ पार्टी जिम्मेदारों से पूछा तो सभी ने इस संवेदनहीनता की आलोचना की, पर सबसे पहले आगे आए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जिलाधिकारी रमेश मिश्र से मुलाकात की और अनशनकारियों के पास भी गए।
इसके बाद डीएम के संज्ञान लेने के बाद सीडीओ आरएनएस यादव ने तीन अधिकारियों की कमेटी गठित कर इन दोनों गांव के ग्रामीणों द्वारा दिए गए मांग पत्र की जांच मौके पर जाकर करने एवं एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट प्रेषित करने को निर्देशित कर दिया। कमेटी में अध्यक्ष मनरेगा उपायुक्त अनिल कुमार, डीआरडीए के सहायक अभियंता राजेश सिंह एवं सहायक निदेशक बचत श्रीराम को शामिल किया गया है।
इधर देर रात्रि पत्र देने के बाद भी अनशनकारी नहीं हटे। इसके बाद गुरुवार की सुबह पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने असलापुर के ग्रामीणों का धरना समाप्त कर उन्हें भेज दिया। उधर, गढ़ी गांव के ग्रामीणों का कहना है कि कहीं गांव पहुंच कर उनकी जान माल को क्षति न पहुंचाई जाए तो वह अधिकारियों से सुरक्षा की मांग कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक गढ़ी के ग्रामीण धरने पर मौजूद थे।