{"_id":"61c369c5b0a7ca7ceb449557","slug":"hospital-administration-is-readt-for-omicron-virus-hardoi-news-knp671113667","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रान की दस्तक से अस्पताल प्रशासन सर्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रान की दस्तक से अस्पताल प्रशासन सर्तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। आलाधिकारियों के निर्देश पर जिले में भी तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। नयागांव स्थित कोविड एल-2 अस्पताल में 100 बेड की व्यवस्था की गई है। यहां वेंटिलेेटर भी पर्याप्त हैं। डॉक्टरों व कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर तैयार हो गया है।
जिले में लखनऊ मार्ग पर नयागांव में 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय है। अप्रैल से यह कोविड एल-2 अस्पताल के रूप में संचालित है। इसमें 84 लोगों का स्टाफ है। वार्डों में 33 वेंटिलेटर, चार एफएनसी, 10 बाईपेप मशीनें लगाई गई हैं। कोविड वार्ड व पोस्ट कोविड वार्ड बने हैं। ओमिक्रॉन को लेकर भी यहां तैयारियां की गईं हैं।
डीएम से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक के अधिकारी यहां का निरीक्षण कर चुके हैं। परिसर में 1000 लीटर क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट सक्रिय है। इसके जरिए 100 बेडों तक ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। सीएमओ डॉ. ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि कोविड से निपटने के लिए अस्पताल में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। किसी तरह की कमी न रह जाए इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
40 बेड का पीकू वार्ड तैयार
एल-2 अस्पताल में बच्चों को भर्ती करने के लिए 40 बेड का पीकू वार्ड भी तैयार कर लिया गया है। इसमें वेंटिलेटर व ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है। स्टाफ की तैनाती कर दी गई है।