फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hoop substation against power cuts

बिजली कटौती के खिलाफ घेरा सबस्टेशन

Wed, 03 Aug 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Wed, 03 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Hoop substation against power cuts
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

भरावन। अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज और जर्जर तारों की समस्या से परेशान हिंदू मंच ने बुधवार को जुलूस निकालकर जखवा सबस्टेशन का घेराव किया। तीन घंटे तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो प्रदर्शनकारियों ने जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष की सूचना पर एसडीओ संडीला सबस्टेशन पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया।

विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच भरावन इकाई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अमल शुक्ल की अगुवाई में बुधवार को अतरौली बाजार में इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारियों के समर्थन में अतरौली और भरावन के व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। करीब चार सौ लोग बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जखवा सब स्टेशन पहुंचे धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे बाद भी बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, इससे प्रदर्शनकारी भड़क गए और सड़क जाम कर दी। सूचना पर थानाध्यक्ष अतरौली संजय मौर्या मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। थानाध्यक्ष ने प्रदर्शन की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। थानाध्यक्ष के फोन करने के करीब एक घंटे बाद एसडीओ संडीला हर्षित श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति, लो वोल्टेज की समस्या दूर करने, स्टेशन पर 24 घंटे सीयूजी नंबर चालू रखने व कर्मचारियों की मौजूदगी, जर्जर तार बदलने की मांग की गई है।


प्रदर्शन करने वालों में नीशू द्विवेदी, विकास पांडे, राहुल सिंह, रीशू शुक्ल, राजेश सिंह, पीयूष बाजपेई, गोलू त्रिपाठी, शरद पांडे, अंकित द्विवेदी, अंकित शुक्ल, पप्पू गुप्ता, मनोज, दीपू सिंह, प्रदीप मिश्र, रामू सिंह, अनूप तिवारी, रांका शुक्ल, विपुल मिश्र, नवनीत रस्तोगी, सरवन सैनी और सनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed