{"_id":"0e727bc9297552be18484136e29a0aec","slug":"home-guard-association-will-encompass-26-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड एसोसिएशन 26 से देगी धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड एसोसिएशन 26 से देगी धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। होमगार्ड एसोसिएशन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मल्लावां प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर 26 नवंबर से धरना देंगे।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन से पूर्व उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि होमगार्ड शैलेंद्र की ड्यूटी थाना कोतवाली मल्लावंा पर चार नवंबर को थी। उसे ड्यूटी के दौरान ही चार बजे अनुपस्थित कर दिया। यही नहीं उसे अकारण मारा और पीटा गया। उसे हवालात में भी बंद कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नौ नवंबर को जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन देकर होमगार्ड एसोसिएशन पदाधिकारियों व होमगार्डों ने प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ जांच कराकर उन्हें बर्खास्त कराने की मांग की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब 26 नवंबर तक कार्रवाई न हुई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर राममुरारी पांडे, मदन मोहन शुक्ला, आदेश, राजकुमार यादव, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन