फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Home Guard Association will encompass 26

होमगार्ड एसोसिएशन 26 से देगी धरना

Tue, 24 Nov 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 24 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Home Guard Association will encompass 26

हरदोई। होमगार्ड एसोसिएशन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मल्लावां प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर 26 नवंबर से धरना देंगे।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में ज्ञापन से पूर्व उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने  बताया कि होमगार्ड शैलेंद्र की ड्यूटी थाना कोतवाली मल्लावंा पर चार नवंबर को थी। उसे ड्यूटी के दौरान ही चार बजे अनुपस्थित कर दिया। यही नहीं उसे अकारण मारा और पीटा गया। उसे हवालात में भी बंद कर दिया।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि नौ नवंबर को जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन देकर होमगार्ड एसोसिएशन पदाधिकारियों व होमगार्डों ने प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ जांच कराकर उन्हें बर्खास्त कराने की मांग की गई  थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब 26 नवंबर तक कार्रवाई न हुई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर राममुरारी पांडे, मदन मोहन शुक्ला, आदेश, राजकुमार यादव, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed