फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " Holy symbol of love and harmony '

‘प्रेम और सद्भाव की प्रतीक होली’

Wed, 11 Mar 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 11 Mar 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
" Holy symbol of love and harmony '

नगर के पिहानी चुंगी स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी

विज्ञापन
ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्रा ने कहा कि आत्मा परमात्मा का मिलन ही सच्चा होली मिलन है।

उन्होंने कहा कि सच्चा होली मिलन तभी संभव है, जब मनुष्य आध्यात्मिक रूप से याद करें अंतर्मन से आंतरिक यात्रा करें और आत्मा को पावन बनाए। यही सच्ची होली है।

केंद्र प्रभारी बीके मालती ने होली के आध्यात्मिक रहस्य को समझाते हुए कहा कि हमारे समाज में आपसी भाईचारा कैसे होगा, प्रेम-शांति कैसे स्थापित होगी, भ्रष्टाचार व कुरीतियां कैसे दूर होंगी, इस पर चिंतन करना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक हम स्वयं व परमात्मा को नहीं जानेंगे, तब तक दूसरे को नहीं समझ सकते।

आत्मा का परमात्मा से मिलन होने पर ही बुराईयां खत्म होगी। इस मौके पर बीएल वर्मा, पंकज सिंह, नंद किशोर, सियाराम, राघवेंद्र, लवली, कल्पना, वंदना, मीरा, बादशाह, डा. निशा आदि मौजूद थे।

उधर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने टड़ियावां क्षेत्रके ग्राम पनिहैया, महमुदापुर, फुकहा, आदमपुर, सैंचामऊ, अलीनगर, लालपुर भैंसरी आदि में आयोजित होली मिलन समारोहों में लोगों से गले मिलकर होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपसी प्रेम एवं सद्भाव का प्रतीक होली का पर्व हम सभी के रिश्तों की डोर को मजबूत करता है।

कहा कि हमारे परिवार से सभी का वर्षों पुराना जुड़ाव है और यह जुड़ाव हमेशा बना रहेगा। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर स्तर पर विकास कार्यों को कराया गया है और आगे भी विकास कार्यों का सिलसिला जारी रहेगा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख राम किशोर गुप्ता, डा. अनुज गुप्ता, प्रधान अनमोल सिंह, मनोज तिवारी, राकेश शुक्ला आदि मौजूद थे।

उधर, रामलीला मेला समिति पठकाना की ओर से आयोजित प्रथम होली मिलन समारोह को अब और अच्छे ढंग से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी ने एक लाख की धनराशि देने की घोषणा की।

उधर, क्रय विक्रय समिति के प्रशासक हरिनाथ त्रिपाठी ने होली मिलन के दौरान स्वर्गीय मुरारी लाल ट्रस्ट की ओर से साइकिल दौड़ प्रतियोगिता आयोजित कराने की घोषणा की। प्रथम होली मिलन समारोह में सपा के राष्ट्रीय महासचिव एमएलसी डा. अशोक बाजपेयी, रामलीला मेला समिति के अध्यक्ष डा. रामनाथ मिश्रा, सुरेश चंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed