फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   holiday,hardoi news,muncipalty,not paying,work done

साहब, छुट्टियों में भी कराए गए कार्यो का भुगतान नहीं कर रही पालिका

Tue, 23 Feb 2021 04:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 04:49 PM IST
विज्ञापन
holiday,hardoi news,muncipalty,not paying,work done
फोटो-3- कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते स्थाई संविदा ठेका सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज - फोटो : HARDOI
हरदोई। कोरोना काल के दौरान सफाई कर्मचारियों से लगातार काम लिया गया लेकिन भुगतान नहीं दिया गया। इसी के चलते मंगलवार को स्थायी संविदा ठेकेदार कर्मचारी संघ के बैनर तले पदाधिकारियों व सफाई कर्मियों ने कलक्ट्रेेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष मनोज धानुक ने कहा कि नगर पालिका परिषद में कार्यरत सभी नियमित व संविदा सफाई कर्मचारियों को पूर्व की भांति गजटेड व साप्ताहिक अवकाश दिए जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों को सफाई के कार्य पर लगाए जाने, सफाई कर्मचारियों का अक्तूबर के बाद से रुका वेतन जारी कराए जाने की मांग की।
जिला महामंत्री मुकेश वाल्मीकि ने सभी ठेका सफाई कर्मचारियों के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए ईपीएफ कटौती किए जाने, सभी सफाई कर्मचारियों को फार्म-16 उपलब्ध कराए जाने, सभी सफाई कर्मचारियों को वेतन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाने व संविदा सफाई कर्मचारियों को आकस्मिक अवकाश दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इसके अलावा नियमित व संविदा सफाई कर्मचारियों को ठंडी व गर्म वर्दी उपलब्ध कराई जाए। नियमित सफाई कर्मचारियों का एसीपी महंगाई, मूल वेतन वार्षिक वृद्धि, सातवां वेतनमान का लिखित ब्योरा उपलब्ध कराया जाए।
यदि कोई वेतन वृद्धि में त्रुटि रही हो तो उसका परीक्षण कराके एरियर के रूप में उसका भुगतान कराया जाए। इस दौरान पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष रवि व नगर महामंत्री कमलेश के अलाव काफी संख्या में सफाई कर्मी मौजूद रहे।

काली पट्टी बांध कर करेंगे प्रदर्शन
25 से 27 फरवरी तक सभी सफाई कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 28 फरवरी की शाम को सात बजे मछली मंडी से सफाई कर्मचारियों का विशाल मशाल जुलूस नगर पालिका के खिलाफ निकाला जाएगा। एक मार्च से सभी सफाई कर्मचारियों नगर पालिका कार्यालय में कूड़ा भरों का आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed