{"_id":"5e6a76998ebc3ea4f0191bb5","slug":"holi-festival-news-in-hardoi-hardoi-news-knp5499452130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामी पर रंग डालने में भांजा पहुंचा हवालात, एक दोस्त और भाई पर भी चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामी पर रंग डालने में भांजा पहुंचा हवालात, एक दोस्त और भाई पर भी चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियावां। होली में मामी पर रंग डालना भांजे के लिए मुसीबत का सबब बन गया। भांजे को अपने एक दोस्त और भाई के साथ पूरी रात हवालात में गुजारनी पड़ी। गुरुवार को पुलिस ने तीनों का चालान शांतिभंग में कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मुन्नेमियां चौराहा निवासी आशीष पुत्र रामचंद्र का ननिहाल हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदी में है। अहमदी में होली के अगले दिन रंग खेलने की परंपरा है। बुधवार को आशीष अपने रिश्तेदार और मित्र राहुल पुत्र संतकुमार के साथ मामा विश्वनाथ के घर रंग खेलने पहुंच गया।
इसी दौरान वह अपनी मामी को रंग लगाने लगा। इस पर ममेरे भाई हिमांशू ने आपत्ति जताई और यूपी 112 पर फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम आशीष पुत्र रामचंद्र, हिमांशू पुत्र विश्वनाथ और राहुल पुत्र संतकुमार को लेकर हरियावां थाने चली गई। बुधवार पूरी रात तीनों हवालात में रहे। थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता ने बताया कि यूपी 112 की सूचना पर तीनों को हिरासत में लिया गया था। शांतिभंग में गुरुवार को चालान भेज दिया गया है।