{"_id":"0a0910774addad2ab15b831580898b21","slug":"hit-in-minor-disputes-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में ताऊ को बांका मारा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में ताऊ को बांका मारा, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियावां थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में एक वृद्ध को उसके भतीजे ने बांका मार कर घायल कर दिया। उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम मसफना निवासी कन्हैया लाल (70) को उसके छोटे भाई के पुत्र चेतराम ने बुधवार की देर शाम बांका मारकर घायल कर दिया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के विषय में उसकी भतीजी किरन पत्नी गुड्डू निवासी राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद ने बताया कि उसने चेतराम की शादी कराई थी।
जिस पर रुपये अधिक खर्च हो गए थे। जिससे वह उससे रंजिश मानता था। बुधवार को वह मायके आई हुई थी। वह कन्हैया लाल के घर के सामने गाड़ी खड़ी कर घर के अंदर चली गई। जब वह जाने के लिए वापस आई और उसके पति ने जैसे ही बाइक स्टार्ट की। चेतराम ने उनको पीटना शुरू कर दिया। जब वह बचाने पहुंची तो उसे भी मारापीटा और उसके पास से पांच हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
वह अपने पति के साथ थाने शिकायत दर्ज कराने गई थी। इसी बीच उसके ताऊ कन्हैया लाल खेत से वापस आ गए। उन्हें घटना की जानकारी होने पर उन्होंने चेतराम का डांटा जिस पर उसने कन्हैया लाल पर गड़ासे से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।