फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hit by heat, the mercury reached 43

गर्मी ने मारा, 43 पर पहुंचा पारा

Sat, 14 May 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sat, 14 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hit by heat, the mercury reached 43
गर्मी से परेशान बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। पुरवा हवाएं शनिवार को भोर में चलने से लोग पसीना-पसीना हो गए। पुरवा हवाओं के चलते 11 बजते बजते आर्र्दता 75 फीसदी के ऊपर पहुंच गई। मध्याह्न 12 बजे के बाद तेज धूप से पारा 43 डिग्री पहुंच गया। इससे आसमान से आग बरसने जैसा अहसास हुआ। देर शाम तक उमस लोगों को बेचैन करती रही। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। पशु-पक्षी भी बेहाल रहे।

विज्ञापन


गर्मी का असर देर शाम तक महसूस किया गया। लोग गर्मी से बचाव के लिए तरह तरह के जतन कर रहे। सूखते हलक को तर करने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थ उपयोग कर रहे हैं। मौसमी फल एवं खीरा ककड़ी के अलावा आम का पना, जलजीरा, नीबू पानी, बेल का शर्बत आदि उपयोग किया जा रहा है। जब कि धूप से बचने के लिए छातों एवं कपड़ाें का सहारा लेते हुए राहगीर भी छाया की तलाश करते रहते हैं।
विज्ञापन

 
बारिश हो तो मिले राहत
हरदोई। मौसम वेधशाला प्रभारी जयशंकर मिश्रा कहते हैं कि पुरवा हवाओं के चलने पर वातावरण में नमी बढ़ने के साथ उमस बढ़ती है। जब कि पछुआ हवा चलने से लू लपट के साथ तापमान बढ़ता है। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार काफी कम हैं। ऐसे में लोगों का बारिश की उम्मीद लगाना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी से करें बचाव, खानपान पर रखें ध्यान
मौसम में कभी तेज धूप तो कभी उमस सेहत के लिए ठीक नहीं है। बुजुर्गों एवं बच्चों को इस ओर खास तौर से सतर्क रहना चाहिए। बीमार रहने वाले लोगों को नियमित दवाओं का सेवन करने के साथ खान पान संतुलित रखना चाहिए। इस समय डायरिया, चिकन पाक्स, उल्टी दस्त, डिहाइड्रेशन के साथ खांसी, गले की समस्या हो रही है। ऐसे में खान पान को लेकर सतर्क रहना एवं धूप व लपट से बचने का प्रयास करना चाहिए। - डा. अमर जीत अजमानी, बाल रोग विशेषज्ञ


तरल पदार्थों का सेवन करें, धूप से बचाव करें एक दम से ठंडा पेय न पिए और जरा सी भी दिक्कत महसूस होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। डा. अजय सिंह, फिजीशियन

दिनचर्या नियंत्रित करें और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें। कटे फल, बासी पेय का सेवन न करें। डा. राजेश मिश्रा, प्राकृतिक चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed