फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   History sheeters marked their attendance, police instructed them to stay away from crimes

Hardoi News: हिस्ट्रीशीटरों ने लगाई हाजिरी, पुलिस ने अपराधों से दूर रहने की दी हिदायत

Sun, 29 Sep 2024 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
History sheeters marked their attendance, police instructed them to stay away from crimes
गोपामऊ/बेनीगंज। हिस्ट्रीशीटरों की हाजिरी लगवाए जाने के क्रम में रविवार को टड़ियावां थाना की गोपामऊ पुलिस चौकी और कोतवाली बेनीगंज पर हिस्ट्रीशीटरों को बुलाकर हाजिरी ली गई। सभी को अपराध से दूर रहने की सलाह दी गई। अपराधों की रोकथाम के लिए आसामाजिक तत्वों की जानकारी देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

गोपामऊ प्रतिनिधि के अनुसार, एसपी के आदेश गोपामऊ पुलिस चौकी पर हिस्ट्रीशीटरों को तलब किया गया। थाना प्रभारी एके सिंह ने 35 हिस्ट्रीशीटरों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में गैरकानूनी गतिविधि में संलिप्त मिले तो कार्रवाई की जाएगी। बताया कि जो हिस्ट्रीशीटर 60 वर्ष से अधिक है और 10 साल से कोई शिकायत नहीं आई है उनकी निगरानी बंद करने पर विचार किया जाएगा। चौकी इंचार्ज राधेश्याम सिंह आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेनीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, कोतवाल ब्रजेश कुमार राय ने क्षेत्र के 31 हिस्ट्रीशीटरों को अपराध से दूर रहने की हिदायत दी। आसामाजिक तत्वों पर नजर और गैरकानूनी काम करने वालों की जानकारी पुलिस को देने की बात कही। प्रत्येक माह थाने पर हाजिरी देने के हिस्ट्रीशीटरों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed