{"_id":"3f168f2914fa929580dc627ddc91ec97","slug":"high-mercury-traders-to-new-electricity-supply-chart-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए आपूर्ति चार्ट पर व्यापारियों का पारा हाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए आपूर्ति चार्ट पर व्यापारियों का पारा हाई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 10 Feb 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में तब्दीली ने जहां लोगों को राहत दिलाई, वहीं
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति के चार्ट का बदलाव लोगों को रास नहीं आ रहा है। रविवार से
लागू नए चार्ट के तहत अब दिन में बिजली नहीं मिल रही, जिससे व्यापारियों का
पारा है।
व्यापारियों का कहना है कि वह कामर्शियल कनेक्शन के नाम पर ज्यादा रुपये खर्च कर रहे, इसके बावजूद आपूर्ति शेडयूल में उनके हितों को नजरअंदाज करना अन्याय है। व्यापारियों ने लागू शेडयूल को तत्काल हटाकर दिन का आपूर्ति का चार्ट जारी करने की मांग की है।
ज्ञात हो कि रविवार से पिहानी क्षेत्र को आपूर्ति के लिए पावर कारपोरेशन ने नया शेडयूल जारी किया है। अब रात में 11:15 बजे से पूर्वाह्न 9:15 बजे तक दस घंटे बिजली मिलेगी। इस तरह से कसबे को दिन में नौ बजे से रात ग्यारह बजे तक बिजली नहीं मिल पाएगी।
जिसका असर लोगों के कारोबार पर पड़ेगा। इससे पहले जारी शेडयूल में पांच-पांच घंटे रात और दिन में आपूर्ति थी। इस बाबत व्यापारियों सतीश सिंह, गौरव कपूर, जुबैर अंसारी, लखन मेहरोत्रा, बिलाल मंसूरी, सरदार बलविंदर सिंह, उसमान, अतीक, मोहम्मद अनीस व जीशान आदि का कहना है कि दुकानदारी दिन में होती है।
इस तरह से पूरा दिन बिजली न मिलने से कारोबार प्रभावित होगा, जबकि दुकानदारों से कामर्शियल कनेक्शन के नाम पर बिजली बिल के ज्यादा रुपये वसूले जाते हैं। इसके बावजूद शेडयूल लागू करते समय उनके हितों का नजरअंदाज कर दिया जाता है।
लोगों ने कारपोरेशन से मांग की कि मौजूदा शेडयूल को तत्काल परिवर्तित कर दुकानदारों के हितों को ध्यान में रखते हुए नया शेडयूल बनाया जाए।