फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   her verg ko diya ja rara yojnaoo ka laabh

हर वर्ग को दिया जा रहा योजनाओं का लाभ: रजनी

Wed, 30 Dec 2020 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
her verg ko diya ja rara yojnaoo ka laabh
शाहाबाद। विधायक रजनी तिवारी और जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने बुधवार को मियांपुर गांव में बनाए गए पंडित दीन दयाल उपाध्याय यात्री प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया। विधायक रजनी तिवारी ने कहा कि यहां के लोग लंबे समय से यात्री प्रतीक्षालय बनवाने की मांग कर रहे थे, जिसे ब्लॉक प्रमुख के विशेष प्रयास से बनवाया गया। कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग को दिया जा रहा है। यदि किसी पात्र को योजना का लाभ मिलने में परेशानी हो रही है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है। जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने कहा कि भाजपा की नीति रही है कि गांवों का विकास किया जाए। बीडीओ ऋषि पाल सिंह ने कहा कि विकास खंड शाहाबाद का पहला प्रतीक्षालय ग्राम पंचायत वासित नगर व दूसरा प्रतीक्षालय मियांपुर के लिए लोकार्पित है। आगापुर व सरदारनगर में भूमि तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा के जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत गुप्ता, बीडीसी जितेंद्र सिंह, जगदीश शर्मा, मनोज अवस्थी, पंकज सिंह, शंकर सिंह, रामलड़ैते, राम प्रकाश, शिवकुमार, अजय पांडेय, प्रधान तेज प्रताप सिंह, नीलकंठ पांडेय, प्रेमचंद्र शुक्ल व शाहाबाद पालिका के सभासद महेंद्र कुमार कठेरिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed