{"_id":"6a5e68a4103b1bed8805e846","slug":"heavy-rains-pour-down-sugarcane-irrigation-and-paddy-transplantation-pick-up-pace-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-153489-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: झमाझम बरसे बादल, गन्ने की सिंचाई, धान की रोपाई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: झमाझम बरसे बादल, गन्ने की सिंचाई, धान की रोपाई तेज
विज्ञापन
फोटो-01- सिनेमा चौराहा के पास दिन में बारिश के दौरान छाया अंधेरा। संवाद
फोटो-02- धर्मशाला रोड पर भरा बारिश का पानी। संवाद
फोटो-03- लखनऊ रोड पर मन्नापुरवा के पास फुटपाथ पर भरा बारिश का पानी। संवाद
- तीन घंटे तक खूब बरसा पानी, 24 घंटे के अंदर 63 मिमी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। झमाझम बारिश ने काफी हद तक उमस भरी गर्मी से निजात दिला दी। 24 घंटे के अंदर 63 मिलीमीटर बारिश मौसम विभाग की वेधशाला में दर्ज की गई है। बारिश होने से किसानों के चेहर भी खिल गए।
धान की रोपाई का कार्य भी तेजी से शुरू हो गया। इस सबके बीच यह बारिश गन्ने की खेती के लिए भी मुफीद मानी जा रही है। दरअसल गन्ने में इन दिनों सिंचाई की जाती है, लेकिन आसमान से ही सिंचाई का इंतजाम हो जाने से किसानों के लिए राहत रही। पहले से रोपे जा चुके धान के लिए भी बारिश फायदे मंद है।
पिछले कई दिनों से आसमान में बादलों का डेरा तो था, लेकिन झमाझम बारिश की उम्मीद पूरी नहीं हो रही थी। शनिवार को मामूली बूंदाबांदी हुई थी और तब 6.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद भी भीषण उमस थी और बारिश की पूरी उम्मीद जताई जा रही थी।
विज्ञापन
रविवार आधीरात के बाद बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, तो सोमवार सुबह भी बूंदाबांदी होती रही। दोपहर में लगभग 12 बजे से झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, तो फिर यह सिलसिला चार बजे तक जारी रहा। इसके बाद साढ़े छह बजे से पिफर बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश के कारण लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। बरसात के दौरान बिल्कुल अंधेरा छा गया और रात होने का अहसास हुआ।
मौसम विभाग की वेधशाला के प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि 63 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। आसमान में 100 फीसदी बादल छाए हुएहैं। आद्रर्ता सुबह के समय सौ फीसदी और शाम के समय 97 फीसदी रही। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियश से घटकर 26.5 डिग्री सेल्सियश दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 24.5 से घटकर 21.5 डिग्री सेल्सियश दर्ज किया गया।
झमाझम बारिश से शहर में जलभराव
लगभग तीन घंटे तक हुई लगातार बारिश से शहर में जगह जगह जलभराव हो गया। कलेक्ट्रेट परिसर में विकास भवन जाने वाली सड़क पर भी जलभराव हो गया। इसके अलावा महात्मा गांधी मार्ग, आर्यकन्या पाठशाला के आस पास, अटल चौक के पास भी जलभराव हो गया। यूं तो बारिश के बाद पानी निकल जाता है, लेकिन बारिश लगातार होने के कारण जलभराव होता गया। सिनेमारोड पर जलभराव की जानकारी पर नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर भी मौके पर पहुंचे और नाले के बहाव में आए अवरोध को अपने सामने ही हटवाया।