{"_id":"66bfd524ca7f0c1d280b0b85","slug":"heated-clashes-between-municipal-workers-and-shopkeepers-on-weekly-strike-hardoi-news-c-213-1-sknp1036-118430-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: साप्ताहिक बंदी पर पालिका कर्मी व दुकानदारों में तीखी झड़पें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: साप्ताहिक बंदी पर पालिका कर्मी व दुकानदारों में तीखी झड़पें
विज्ञापन
पिहानी। साप्ताहिक बंदी को लेकर आदेशों को दरकिनार कर दुकान खोलने वाले दुकानदारों की शुक्रवार को पालिका कर्मियों से तीखी झड़प हुई। कर्मचारियों ने दुकान खोलने वाले दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला, जबकि दो दुकानदारों ने जुर्माना देने से मना कर दिया।
कस्बे में शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी होती है। जिस पर प्रशासन ने भी साप्ताहिक बंदी पर पूर्णतया बंदी को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है। लेकिन कुछ दुकानदार साप्ताहिक बंदी का पालन नहीं कर रहे हैं, जिसकी शिकायत मिलने पर ईओ अमित कुमार ने पालिका कर्मियों की टीम बनाकर जांच और जुर्माने की कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी क्रम में शुक्रवार को जांच के लिए निकले पालिका अमले को कोतवाली रोड और करावां तिराहा पर कई दुकानें खुली मिलीं। जिनका चालान और जुर्माने करने पर दुकानदार और पालिका कर्मियों में बहस शुरू हो गई और मामले ने तूल पकड़ लिया जिस पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
पालिका की ओर से करावां तिराहा पर मिष्ठान के दुकानदार सतीश गुप्ता व कल्लू, किराना दुकानदार राजेश गुप्ता व चोकर दुकानदार कामिल पर चालान कर जुर्माना वसूला। कोतवाली रोड के दो दुकानदार बांके बताशा व एक जनरल स्टोर वाले ने जुर्माना अदा करने से इंकार कर दिया। पालिका अमले के मुताबिक रिपोर्ट ईओ को दी जाएगी। अगले निर्देशों के अनुसार इन पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में दुकानदारों का कहना है कि रसूख वाले कुछ दुकानदारों को बंदी में छूट दी जा रही है। उन पर कोई कार्रवाई भी नहीं होती। सभी लोग बंदी में हिस्सा लें तो वह भी सहयोग करने को तैयार हैं।