फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   heat,hardoi news,relief,took place,change

बदली छाई, तपिश से मिली राहत

Fri, 28 May 2021 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
heat,hardoi news,relief,took place,change
हरदोई। बृहस्पतिवार को दिन भर तपिश के बाद शुक्रवार को बदली छाने से लोगों को तपिश से काफी राहत मिली। लोग बदली के दौरान बने सुहाने मौसम का लुत्फ लेते दिखे। मौसम वैज्ञानिक बोले आज भी बदली रहने की पूर्ण संभावना है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात चली ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी। शुक्रवार सुबह से ही मौसम लोगों को सुकून देता नजर आया। सुबह सवेरे से ही बदली के साथ ठंडी हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन

दोपहर तक बदली व सूरज की आंख मिचौली नजर आई लेकिन दोपहर बाद कुछ देर के लिए सूरज चमका। हालांकि बृहस्पतिवार की अपेक्षा शुक्रवार को तापमान करीब तीन डिग्री लुढ़का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम जनमानस ही नहीं तपिश कम होने के बाद पशु पक्षी पेड़ों पर चहकते व बेजुबान इधर उधर मैदानों मेें देखे गए। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बदली ने काफी हद तक तपिश को कम कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि शनिवार को भी बदली रहने की पूर्ण संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed