{"_id":"61423afb8ebc3e88a07ef25a","slug":"health-hardoi-hardoi-news-blood-hardoi-news-knp6524164164","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम, सीडीओ समेत 126 रक्तदानियों ने किया महादान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम, सीडीओ समेत 126 रक्तदानियों ने किया महादान
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में रक्तदान करते जिलाधिकारी अविनाश कुमार व साथ में सीएमओ डॉ.
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 126 महादानियों ने रक्तदान कर समाज को जनहित में समर्पण का संदेश दिया। खास बात यह रही कि बिना किसी नैतिक दबाव व मनुहार के शिविर में लोग पूरे उत्साह के साथ पहुंचे। एक दूसरे से रक्त की कमी को लेकर चर्चा करते नजर आए। शिविर में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने भी रक्तदान कर मिसाल प्रस्तुत की। सम्मान स्वरूप महादानियों को प्रमाण पत्र बांटे गए।
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में हुए शिविर में रक्तदान को मानवता का फर्ज समझते हुए जिलेवासियों ने बढ़ चढ़कर उत्साह दिखाते हुए हिस्सा लिया। युवाओं में भी रक्तदान को लेकर काफी लालायित दिखे। पूरे दिन तक चले शिविर में हर आयु वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इसके पूर्व डीएम अविनाश कुमार ने शिविर का फीता काटकर न सिर्फ उद्घाटन किया, बल्कि स्वयं रक्तदान कर प्रेरणास्रोत बने। उन्होंने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन जैसी संस्थाएं समाज के लिए प्रेरणास्रोत और अनुकरणीय हैं। अमर उजाला के प्रयासों को सराहा। कहा कि ये केवल अव्यवस्थाओं व कमियों पर ही चोट नहीं करता, बल्कि उनका निदान कर खुद भी करके दिखलाता है। जिले में ब्लड की कमी को काफी हद तक पूरा कराने में भी संस्था का सहयोग वंदनीय है।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया और स्वयं रक्तदान किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, सीएमओ डॉ. सूर्यमणि त्रिपाठी व सीओ सिटी विकास जायसवाल ने रक्तदानियों को प्रमाण पत्र बांटे।
शिविर में सीएमएस डॉ. जेएन तिवारी, डॉ. अमरजीत सिंह अजवानी, विजय तिवारी, लैब टेक्नीशियन अकील खान, काउंसलर रश्मि दीक्षित, सुधीर वर्मा, अमन त्रिपाठी, सचिन मिश्रा, अमित वर्मा, प्रहलाद सिंह, रिंकू सिंह, खुशबू, दयाराम आदि की टीम पूरे शिविर में मौजूद रहकर दायित्व निभाती रहे।
प्रेरणा स्रोत बन गए ये युवा
अमर उजाला के रक्तदान शिविर में कुछ ऐसे युवा भी दिखे जिनकी उम्र तो कम थी, लेकिन अनजान लोगों की मदद के लिए उनका जज्बा काफी बुलंद था। इनमें अमित गुप्ता, अमन गुप्ता, जितेंद्र कुमार द्विवेदी, रियाज खान, अंकित कुमार, रचित अग्रवाल, आशू कुमार, हर्षित कुमार, उत्तम अवस्थी, शिवम कुमार, विनीत कुमार, रवि सैनी, राहुल प्रिय गौतम, गोपाल मिश्रा आदि शामिल रहे।
शिविर में दिखी नारी शक्ति
शिविर में बुधवार को महिलाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ रक्तदान दिया। महिला रक्तदाताओं में सीडीओ आकांक्षा राना, भाजना नेत्री अनुराधा मिश्रा, मीता गोयल, सुमति श्रीवास्तव शामिल रहीं।
महादान में संगठनों व पार्टियों का रहा सहयोग
सपा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू की अगुवाई में नगर अध्यक्ष रिसायत खां, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी, नेकी की दीवार सचिन मिश्रा की अगुवाई में पांच युवाओं व कन्यादान समिति की ओर से गोपेश दीक्षित ने रक्तदान किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला प्रभारी अब्बाद हुसैन की अगुवाई में भी कई व्यापारियों ने रक्तदान किया।
इनसेट
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया प्रेरित
सुरसा ब्लाक के प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय मिश्रा ने भी 50 वर्ष की उम्र में रक्तदान कर सभी के लिए एक मिसाल रखी। कहा कि रक्तदान के लिए सभी को आगे आना चाहिए। ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष राजवीर ने भी रक्तदान कर अन्य साथियों को प्रेरित किया।