फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Health deteriorated in the train, treatment is not available at the station

Hardoi News: ट्रेन में सेहत हुई खराब, स्टेशन पर मिलता नहीं इलाज

Wed, 24 May 2023 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Health deteriorated in the train, treatment is not available at the station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। बढ़ती गर्मी में ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की सेहत भी अक्सर बिगड़ जाती है। वहीं बीमार यात्री को स्थानीय स्टेशन पर इलाज नहीं मिल पता है। उन्हें या तो जिला अस्पताल या फिर दूसरे शहरों में इलाज मिलता है। कई बार यह स्थिति बीमार यात्री के लिए गंभीर हो जाती है।
गर्मी का असर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी पड़ रहा है। तापमान बढ़ने से ट्रेन के एसी भी फेल हो रहे हैं, इससे यात्रियों की सेहत बिगड़ रही है। स्थानीय स्टेशन पर आए दिन यात्रियों को स्वास्थ्य समस्या हो रही है। भीषण गर्मी में ट्रेन में यात्रा करना यात्रियों के लिए कठिन होता जा रहा है। ट्रेन में यात्री की तबीयत बिगड़ने पर उसे स्थानीय स्टेशन पर कोई उपचार नहीं मिल सकता है। स्थानीय स्टेशन पर न तो चिकित्सक मौजूद रहते हैं और न ही स्थानीय स्टेशन पर रेलवे का अपना चिकित्सालय ही संचालित है। यहां पर प्रत्येक बुधवार को बालामऊ रेलवे चिकित्सालय के चिकित्सक आते हैं और उसी दिन कर्मचारियों का परामर्श व दवाइयां वितरित करते हैं। अन्य दिनों में रेल यात्री या रेलवे कर्मचारी को स्वास्थ्य समस्या होने पर जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

इनसेट

यात्रियों को हुई परेशानी तो लखनऊ में मिला इलाज
बरेली जा रहे यात्री राकेश कुमार का कहना है कि स्टेशन पर चिकित्सकीय सुविधा होनी चाहिए। उनका कहना है कि लखनऊ से आते समय गर्मी के चलते उनके सिर में तेज दर्द हुआ तो उन्हें स्टेशन पर कोई दवा नहीं मिल सकी। वहीं, एक और यात्री बृजमोहन का कहना है कि गर्मी से हाल बेहाल है। ट्रेन से यात्रा करने में पेट दर्द होने पर लखनऊ में ही इलाज मिल सका। इस बीच में वह रास्ते में परेशान होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल लेकर जाते
स्थानीय स्टेशन से अस्पताल की दूरी एक किलोमीटर है। वहां तक पहुंचने में कभी-कभी यात्रियों की हालत अधिक बिगड़ जाती है। सीएमआई अंबुज मिश्र ने बताया स्थानीय स्टेशन पर यात्रियों के लिए स्वास्थ्य सुविधा नहीं है। अगर कोई यात्री को समस्या होती है, तो उसे जिला अस्पताल भेज दिया जाता है।

आठ घंटे देरी से पहुंची किसान एक्सप्रेस
ट्रेनों की लेट लतीफी कम नहीं हो रही है। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों का सफर लंबा होता जा रहा है। बुधवार को स्थानीय स्टेशन पर आने वाली 13308 किसान एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से आठ घंटा विलंब से पहुंची। इसी प्रकार कई अन्य ट्रेनें भी विलंब से चल रही है। इससे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed