{"_id":"58b5bf574f1c1bce1c8306db","slug":"head-teacher-suspended-for-four-including-two-on-signature","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी हस्ताक्षर करने पर दो हेड सहित चार टीचर निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी हस्ताक्षर करने पर दो हेड सहित चार टीचर निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 28 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
school
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। साथी शिक्षक के हस्ताक्षर बनाने पर हेडमास्टर व शिक्षकों को भारी पड़ा है। बीएसए ने बीईओ की जांच रिपोर्ट पर दो प्रधानाध्यापक और चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। उन्होंने इन शिक्षकों को दूसरे ब्लॉकों के स्कूलों से संबद्ध करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
सह समन्वयक हरियावां ने 14 फरवरी को प्राथमिक स्कूल कल्याणी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में शिक्षक वीरेंद्र बहादुर अनुपस्थित थे। साथी शिक्षक शिवतोष मिश्रा ने अनुपस्थित शिक्षक वीरेंद्र बहादुर के हस्ताक्षर कर दिए। बताया कि अभी-अभी वीरेंद्र बहादुर किसी काम से गए हैं।
विज्ञापन
इसकी रिपोर्ट उन्होंने बीईओ हरियावां को दी। बीईओ की रिपोर्ट शिक्षक के निलंबन की संस्तुति बीएसए की है। बीईओ भरावन ने अलग-अलग तिथियों में छह स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जाजूपुर के प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका साधना सिंह गैरहाजिर थीं।
विज्ञापन
बताया गया कि वह महीने में एक या दो बार ही स्कूल आती हैं। उनके पति हस्ताक्षर बनाते हैं। औना व देवकली के प्राथमिक स्कूल के निरीक्षण में शिक्षक नियमित समय से आते नहीं। बताया गया कि प्रधानाध्यापक अवध किशोर भी नियमित स्कूल नहीं आते हैं।
भरावन द्वितीय के प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका दिव्या शुक्ला 13 फरवरी को अनुपस्थित थीं। प्रधानाध्यापिका ऋचा ने शिक्षिका के हस्ताक्षर कर स्कूल से जाने और कार्यालय में बीमार होने की झूठी रिपोर्ट दी।
उच्च प्राथमिक स्कूल अटवापुरवा की प्रधानाध्यापिका मंजू लता के गैरहाजिर होने पर शिक्षक नवीन मिश्रा हस्ताक्षर बनाते हैं। 25 फरवरी को प्राथमिक स्कूल रामदारपुर के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक रमेश अवस्थी व नीलम अनुपस्थित थे। दोनों के उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी थे।
बताया गया कि प्रधानाध्यापक शिक्षिका के हस्ताक्षर बनाते हैं। खंड शिक्षधिकारियों की रिपोर्ट पर बीएसए ने हरियावां के प्राथमिक स्कूल कल्याणी के शिक्षक शिवतोष मिश्रा, भरावन के प्राथमिक स्कूल जाजूपुर की शिक्षिका साधना सिंह, प्राथमिक स्कूल भरावन द्वितीय की प्रधानाध्यापक ऋचा, उच्च प्राथमिक स्कूल अटवापुरवा के शिक्षक नवीन मिश्रा, प्राथमिक स्कूल रामदारपुर के रमेश अवस्थी को निलंबित कर दिया है।
सभी को अलग-अलग ब्लॉकों के स्कूलों से संबद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि बावन के उच्च प्राथमिक स्कूल बन्नई के अनुदेशक बृजेश त्रिपाठी व भरावन के उच्च प्राथमिक स्कूल नईगढ़ी की प्रधानाध्यापिका ऊषा कुमारी के निरीक्षण में गैरहाजिर होने पर वेतन रोका गया है।