फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   he loss of millions of chicken farm fire

मुर्गी फार्म में आग से लाखों का नुकसान

Sun, 01 Nov 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला हरदोई
ब्यूरो अमर उजाला हरदोई Updated Sun, 01 Nov 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
he loss of millions of chicken farm fire

नगर के मोहल्ला इमलियाबाग में एक मुर्गी फार्म पर गोल गप्पे बनाने के दौरान सिलेंडर से रिस रही गैस ने आग पकड़ ली। आग की लपटों ने तिरपाल को चपेट में ले लिया, जिससे नकदी व मुर्गियां समेत लाखों का समान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन




झांसी के जलोनपुर गांव निवासी राम प्रकाश ने इमलियाबाग में किराए पर जमीन लेकर मुर्गी फार्म खोल रखा था। वह इसी फार्म की जमीन पर परिवार के साथ रहकर गोल गप्पे बनाकर बेचने का काम करता है।
विज्ञापन



शनिवार की दोपहर वह अपने पुत्र सोनू के साथ गैस चूल्हे पर गोल गप्पे तैयार कर रहा था। तभी सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और उसने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने ऊपर पर तने तिरपाल को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
आग से घिरे राम प्रकाश ने जैसे तैसे अपने परिवार को बाहर निकला। घटना से चीखपुकार मच गई। सूचना पर जब तक दमकल लेकर कर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक मुर्गी फार्म का सारा सामान जल गया।



राम प्रकाश ने बताया कि फार्म में करीब 80 हजार रुपये की नकदी, तीन बाइकें, दो ठेली, टेलीविजन व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। बताया कि आग से पली मुर्गियां भी जल गई। पुलिस ने राम प्रकाश की सूचना पर मामला दर्ज कर कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed