फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   He blew the effigy of

कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

Thu, 27 Aug 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 27 Aug 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
He blew the effigy of

मनरेगा में भ्रष्टाचार और बिगड़ी कानून व्यवस्था के

विज्ञापन
विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बुधवार को जिंदपीर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशिभूषण शुक्ल शोले ने कहा कि मनरेगा के कार्यों का घोटाला उजागर हुआ है। लगभग दो करोड़ रुपये का घोटाला पूर्व सीडीओ और अधिकारियों ने किया है। उन्होंने कहा कि यह पैसा जनता का था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार का पर्दाफाश कर रही है। कई और घोटालों की पोल खुलेगी। पीसीसी सदस्य प्रमोद चंदेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सिर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबी है। इस सरकार में नैतिकता समाप्त हो चुकी है। पूर्व प्रत्याशी ओमेंद्र वर्मा ने कहा कि कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

बिजली कटौती से जनता परेशान परेशान है। इस मौके पर कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान रामेश्वर प्रसाद, आशीष सिंह, सुख सागर मिश्र, सरोज सिंह चंदेल, हरिओम त्रिपाठी, सर्वेश राठौर, उमेश शुक्ला, श्याम करन त्रिवेदी, कमलेश शुक्ला, अंकित तिवारी, रोहित अवस्थी, राम प्रकाश कुशवाहा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed