{"_id":"6133b7ce8ebc3e35e94a388f","slug":"hathi-ghoda-palki-jai-kanhaiya-lal-ki-hardoi-news-knp6501930126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की.....
विज्ञापन
फोटो-2-पूजन को मौजूद श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। श्रीरामजानकी मंदिर में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी का महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को काजल लगाकर बड़े ही श्रद्धा भाव से सजाया। माखन मिश्री का भोग लगाया। इस दौरान जय जय कृष्णा के जयघोष से श्री राम जानकी मंदिर गूंज उठा।
श्रीराम जानकी मंदिर में सुबह से ही भक्तों का आना जाना प्रारंभ हो गया था। शास्त्री मैथलीशरण ने भगवान कृष्ण व राधा का विधि विधान से शृंगार किया व उसके बाद उनका पूजन किया। भगवान को काजल लगाकर छठी उत्सव मनाया गया। भक्तों ने इस दौरान भजन व सोहर के साथ साथ बधाई गीत गाए।
भगवान को इस अवसर पर कढ़ी एवं चावल का महाभोग लगाया गया। उसके बाद आरती गाई गई और परिसर में ही भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। भंडारा देर शाम तक आयोजित हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान मंदिर श्रद्धालुओं से भरा रहा। भगवान कृष्ण के दर्शन पाने को श्रद्धालुओं को कतारों में खड़े रहना पड़ा। इस मौके पर राकेश अग्रवाल ने विधि विधान से पूजन किया। हरिओम गुप्ता, मुकेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, ओम प्रकाश, संजीव गुप्ता, निन्ने मियां, आदित्य गुप्ता, राकेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

फोटो-3-छठ पूजन के दौरान भजनों पर नृत्य करतीं महिला श्रद्धालु। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-1-श्री राम जानकी मंदिर में पूजन करते शास्त्री मिथलेश। संवाद- फोटो : HARDOI