{"_id":"5ee26fe88ebc3e42c45989e3","slug":"harsh-firing-hardoi-news-knp5650286165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के तिलक में हर्ष फॉयरिंग, आरोपी पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के तिलक में हर्ष फॉयरिंग, आरोपी पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहाबाद। बेटे के तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के के पिता को हर्ष फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं वधू पक्ष के लोग निर्धारित समय से काफी देरी से तिलक चढ़ाने पहुंचे, लेकिन वर के पिता की गिरफ्तारी के चलते तिलक की रस्म नहीं पूरी की जा सकी।
कस्बे के मोहल्ला गिगियानी निवासी फौजी राकेश के बेटे संदीप कुमार का बुधवार तिलक होना था। वधू पक्ष को पीलीभीत से तिलक चढ़ाने आना था। रात दस बजे तक वधू पक्ष के मौके पर न पहुंचने पर तिलक समारोह में आए अधिकांश लोग वापस जाने लगे।
इस पर बदनामी के डर के चलते राकेश ने तिलक चढ़ने की शुरुआत होने का संदेश देने के लिए छत पर जाकर लाइसेंसी बंदूक से एक के बाद एक, दो हवाई फायर कर दिए। फायरिंग की सूचना मिलने पर सरदारगंज चौकी प्रभारी राजेश्वर व जामा मस्जिद चौकी प्रभारी अनुपम भदौरिया मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने राकेश फौजी को हिरासत व बंदूक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
इधर लड़की पक्ष के लोग रात साढ़े बारह बजे तिलक चढ़ाने के लिए कस्बा पहुंचेे, लेकिन लड़के के पिता की गिरफ्तारी होने के चलते तिलक का कार्यक्रम संपन्न नहीं हो सका। कोतवाल महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि हर्ष फायरिंग के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।