{"_id":"62f8e5e31fe6c328f171daa2","slug":"hardoi-youth-dies-in-private-hospital-family-members-create-ruckus-hardoi-news-knp712786951","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः निजी अस्पताल में युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः निजी अस्पताल में युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
कछौना। कस्बे के एक निजी अस्पताल में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के कंथरी गांव निवासी जज्जू (25) बीमार था। 12 अगस्त को परिजनों ने कछौना के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया था। मां सरस्वती ने बताया कि डॉक्टर ने जल्द ठीक करने की जिम्मेदारी ली थी।
इलाज करने से पहले एक लाख रुपये जमा करा लिए, लेकिन बेटे की हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टर से ठीक हो जाने का आश्वासन मिलता रहा। रविवार की सुबह अचानक बेटे की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
वह परिजनों के साथ उसे लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहीं थी। इस दौरान बेटे ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर व कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। पीड़िता ने डॉक्टर व कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।