फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Woman found hanging, husband accused of murder

हरदोईः फंदे पर लटकी मिली महिला, पति पर हत्या का आरोप

Sat, 23 Jul 2022 04:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Woman found hanging, husband accused of murder
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम अलीनगर में शुक्रवार शाम एक महिला का शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति पर पीटकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सीतापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के कचनारी गांव निवासी हरीश ने बताया कि आठ वर्ष पहले बेटी रेखा (26) की शादी टड़ियावां के अलीनगर निवासी नीरज के साथ की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम रेखा का शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वह परिजनों के साथ मौके पर आ गए। मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी दामाद बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर शुक्रवार को बेटी की पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को आत्महत्या में दर्शाने के लिए शव फंदे पर लटका दिया।

घटना में पति कुछ नहीं बोल रहा है। मृतका के दो बच्चे हैं। एसओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed