{"_id":"6047937a8ebc3ed83300034b","slug":"hardoi-wife-kidnapped-for-refusing-farewell","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: विदाई से इनकार करने पर पत्नी को किया अगवा, बहनोई उसके साथी व अज्ञात पर अपहरण करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: विदाई से इनकार करने पर पत्नी को किया अगवा, बहनोई उसके साथी व अज्ञात पर अपहरण करने का आरोप
Tue, 09 Mar 2021 09:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 09 Mar 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के संडीला में गोलागंज गांव निवासी एक व्यक्ति ने लखनऊ निवासी बहनोई, उसके साथी व अन्य व्यक्ति पर गवना/विदाई से इनकार करने पर बहन का अपहरण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोलागंज निवासी शरीफ ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने अपनी बहन नसीमा की शादी चार वर्ष पूर्व लखनऊ के मोहल्ला पिंक सिटी थाना पारा निवासी सलमान के साथ की थी। अब उसका गवना/विदाई होनी थी। बताया कि कुछ समय पूर्व पता चला कि सलमान आपराधिक प्रवृत्ति का है और उस पर लखनऊ के थाना पारा में मुकदमा दर्ज है।

इस पर बहन नसीमा ने ससुराल जाने से मना कर दिया। शरीफ ने बताया कि सलमान ने कई बार प्रयास किया, लेकिन विदाई की बात नहीं बन सकी। इस पर बीते शनिवार को सलमान अपने परिजनों के साथ ग्राम तिलुइया निवासी रिश्तेदार कुरावनी के यहां आया।
बातचीत के लिए कुरावनी ने उसे बुलाया तो वह भी बहन के साथ मौके पर पहुंच गया। कोई हल न निकलने पर वह बहन के साथ पैदल लौट रहा था। रास्ते में पीछे से चार पहिया वाहन से आए सलमान, उसके साथी अतीक व अन्य ने उसकी बहन नसीमा को जबरन गाड़ी में बैठा लिया और उसे अगवा कर लखनऊ की तरफ लेकर चले गए।
शरीफ ने बताया कि काफी तलाश के बाद भी बहन का कहीं पता नहीं चला। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि भाई शरीफ की तहरीर पर सलमान उसके साथी व अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।