{"_id":"5fa649ae8ebc3e9bf8520563","slug":"hardoi-who-was-harassed-by-village-rioters-boarded-a-water-tank-in-prayagraj-including-an-advocate-family-warning-of-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दबंगों से परेशान हरदोई का अधिवक्ता परिवार सहित प्रयागराज में पानी की टंकी पर चढ़ा, आत्महत्या की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों से परेशान हरदोई का अधिवक्ता परिवार सहित प्रयागराज में पानी की टंकी पर चढ़ा, आत्महत्या की चेतावनी
Sat, 07 Nov 2020 12:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News
- फोटो : prayagraj
हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र के छोली सिंधुआ मऊ के रहने वाले अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बेली में स्थित पानी के टंकी पर चढ़ गए हैं। आरोप है कि गांव के दबंग किस्म के लोग काफी परेशान कर रहे हैं। भाई का अपहरण कर लिया है और खेत पर जबरन कब्जा कर लिए हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News
- फोटो : prayagraj
पुलिस इस मामले में मदद नहीं कर रही है। मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। मांग पूरी होने पर ही टंकी से उतरने की चेतावनी दी है। इसके चलते टंकी के नीचे भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उन्हें मनाने में लगे हुए हैं। परिवार का कहना है कि उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj News
- फोटो : prayagraj
आरोप है कि दबंगों के डर से वह गांव छोड़कर प्रवासी के तौर पर जीवन यापन कर रहे हैं। हरदोई के पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. विजय प्रताप सिंह एडवोकेट के भाई विवेक सिंह का अपहरण का मुकदमा दर्ज है, जिसमें आज तक पुलिस ने कुछ नहीं किया। दबंगों ने उसकी पैतृक जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। इन मामलों की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए।