फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Vehicles used for transporting banned meat will be auctioned

Hardoi News: हरदोईः प्रतिबंधित मांस के परिवहन में प्रयुक्त वाहन जब्त, नीलामी होगी

Tue, 13 Dec 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Vehicles used for transporting banned meat will be auctioned
हरदोई। जिलाधिकारी ने प्रतिबंधित मांस के परिवहन में प्रयुक्त पिकअप को जब्त किए जाने आदेश दिया है। वाहन को नीलाम कराया जाएगा। इससे प्राप्त धनराशि राजकोष में जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम एमपी सिंह ने न्यायालय आदेश में कोतवाली संडीला में 14 मई 2022 को दर्ज उप्र गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमा में एसपी की ओर से दी गई रिपोर्ट पर पारित किया है। उन्होंने उन्नाव के थाना बांगरमऊ ग्रामीण क्षेत्र के नसीमगंज निवासी मोहम्मद आसिफ के पिकअप को जब्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस रिपोर्ट में कहा है कि पिकअप से संडीला पुलिस ने कल्लू शेख के यहां से गोमांस के साथ कब्जे में लिया था। सहायक अभियोजन अधिकारी ने पिकअप को जब्त किए जाने की रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार के पक्ष में पिकअप जब्त करते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को इसके मूल्यांकन की जिम्मेदारी सौंपी है। मूल्यांकन के साथ ही संडीला एसडीएम के पर्यवेक्षण में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व कोतवाली संडीला के प्रभारी निरीक्षक को वाहन नीलाम कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed