फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Used to wear burqa to carry out incidents four women arrested with jewelery worth one lakh stolen

हरदोई: बुर्का पहन देती थीं वारदातों को अंजाम, चोरी के एक लाख के जेवरों संग चार महिलाएं गिरफ्तार

Fri, 25 Feb 2022 09:14 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 25 Feb 2022 09:14 PM IST
सार

हरदोई एसपी ने बताया कि महिलाओं ने बताया कि वे कई जनपदों में समूह बनाकर एक छोटे बच्चे को लेकर जाती थीं। बुर्का पहनकर सर्राफ की दुकानों में जाकर आभूषण देखती हैं और मौका पाकर जेवरों को कपड़ों में छिपाकर वारदात को अंजाम देती हैं। चोरी किए आभूषणों को पांच हिस्सों में बांटती हैं।

विज्ञापन
Hardoi: Used to wear burqa to carry out incidents four women arrested with jewelery worth one lakh stolen
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में सर्राफा दुकानों से आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने चोरी के आभूषण बरामद कर चार महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि 10 जनवरी को शहर के सिनेमा मार्ग पर अतुल ज्वैलर्स के यहां से तीन महिलाओं ने जेवर से भरी ट्रे पार की थी, जिसमें अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। इसी तरह 24 जनवरी को काशीनाथ-सोमनाथ ज्वैलर्स के यहां से तीन महिलाओं ने जेवर पार किए थे। घटना के खुलासे के लिए एसओजी, स्वॉट टीम, सर्विलांस सेल को लगाया गया था। टीमें लगातार प्रयास में जुटीं थीं।

विज्ञापन

इसी दौरान 25 फरवरी को टीमों ने मुखबिर की सूचना पर एक पेट्रोल पंप के पास से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पास में खड़ी एक कार से दो महिलाओं को दबोचा गया। पूछताछ में सभी ने अपने नाम रूबी उर्फ रेखा, सन्नो कश्यप, पूनम निवासी कांशीराम कॉलोनी जिला सीतापुर व बट्टो निषाद निवासी गोडयाना सीतापुर बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर चारों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर सोने के जेवर और स्मैक बरामद की गई है। एसपी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

ऐसे देतीं थीं वारदात को अंजाम

एसपी ने बताया कि पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे कई जनपदों में समूह बनाकर एक छोटे बच्चे को लेकर जाती थीं। बुर्का पहनकर सर्राफ की दुकानों में जाकर आभूषण देखती हैं और मौका पाकर जेवरों को कपड़ों में छिपाकर वारदात को अंजाम देती हैं। चोरी किए आभूषणों को पांच हिस्सों में बांटती हैं। गैंग की एक महिला सावित्री अभी फरार है। 

ये आभूषण हुए बरामद

महिला चोरों के पास से 10 सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनमें अतुल ज्वैलर्स के यहां से चार, काशीनाथ सोमनाथ सर्राफ के यहां से चोरी हुए कान के आभूषण बरामद किए गए। सभी आभूषणों की कीमत लगभग एक लाख रुपये है। इसके अलावा दो बुर्के, जेवर की ट्रे बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed