फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Unknown vehicle trampled a bike rider

हरदोईः अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा

Sun, 06 Nov 2022 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Unknown vehicle trampled a bike rider
फोटो-37- मृतक मनोज की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
पाली। थाना क्षेत्र के शाहाबाद मार्ग पर बेगराजपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सिकंदपुर नरकतरा निवासी मनोज (19) की बहन शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्हागंज के सुखसुखी गांव में रहती है। रविवार सुबह वह बहन के घर गया था। दोपहर बाद बाइक से वह वापस घर लौट रहा था। पाली थाना क्षेत्र में शाहाबाद मार्ग पर बेगराजपुर गांव के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन

वह हेलमेट नहीं लगाए था। वाहन का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने बताया कि मनोज पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। प्रभारी एसओ संजय राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द आने को बोला, जुदा हो गया बेटा
मृतक की मां रामबेटी ने बताया कि मनोज गाजियाबाद में मजदूरी करता था। वह दो दिन पहले घर आया था। भाई दूज पर बहन के घर पहुंच नहीं पाया था। इसलिए बहन से मिलने चला गया।

बताया कि घटना से कुछ घंटे पहले बेटे ने फोन पर बात की। उसने बताया कि वह हुल्लापुर पहुंच गया है, थोड़ी में घर आ जाएगा। उन्हें नहीं पता था कि बेटा अब कभी घर नहीं लौटेगा। इतना कहकर मां बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed