{"_id":"6378d08185a9240f68040851","slug":"hardoi-two-sides-fighting-in-old-enmity-nine-injured-hardoi-news-knp7290698129","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Crime: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, नौ लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Crime: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, नौ लोग गंभीर रूप से घायल
Sat, 19 Nov 2022 06:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में भरावन थाना क्षेत्र के कुम्हारनखेड़ा गांव में पुरानी रंजिश के चलते शनिवार सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया।
कुम्हारनखेड़ा गांव निवासी महेश (40) की गांव के खूब लाल से पुरानी रंजिश चल रही है। महेश के मुताबिक शनिवार की सुबह वह अपनी पत्नी कमला (38) व बेटे दिनेश (22) के साथ गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहा था। इस दौरान विपक्षी खूबलाल, रामजीवन, बृजेश, निशा, महादेव के साथ आया और गाली-गलौज करने लगे।
इस बात पर उनके बीच मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष से महेश, कमला, मुकेश, दिनेश व दूसरे पक्ष से खूबलाल, रामजीवन, बृजेश, निशा, महादेव घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।