फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Two accused of ruckus arrested, search for three continues

हरदोईः बवाल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

Sun, 14 Aug 2022 05:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Two accused of ruckus arrested, search for three continues
फोटो-18- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : HARDOI
पाली। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान माहौल बिगड़ने वालों पर पाली पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। पुलिस ने रविवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब पूर्व चेयरमैन समेत तीन आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पाली कस्बे के मोहल्ला इमाम चौक में बुधवार शाम समुदाय विशेष के लोगों ने एक घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ करने के साथ ही उसकी मां पर तमंचा ताना था। इसके बाद माहौल तनाव पूर्ण हो गया था।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व चेयरमैन रिजवान खां, सपा नेता रहमत अली मोनू समेत 10 लोगों को नामजद करते हुए 200 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में नामजद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी।
रविवार को पुलिस ने निजामपुर पुलिया के पास से इमामचौक निवासी जुबैर और शान वारिस को गिरफ्तार कर लिया। एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पूर्व चेयरमैन और सपा नेता समेत तीन आरोपी अभी पकड़ से दूर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed