{"_id":"621fa6d80465d5774a52308d","slug":"hardoi-three-crore-cash-recovered-in-income-tax-raid-50-income-tax-officers-scrutinizing-documents-at-six-locations-of-pan-masala-trader","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई : आयकर छापे में तीन करोड़ की नकदी बरामद, पान मसाला कारोबारी के छह ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रहे 50 अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई : आयकर छापे में तीन करोड़ की नकदी बरामद, पान मसाला कारोबारी के छह ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रहे 50 अधिकारी
Wed, 02 Mar 2022 10:49 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ/हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ/हरदोई।
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:49 PM IST
सार
डिप्टी कमिश्नर भरत अवस्थी के नेतृत्व में 50 अफसरों की टीम ने बुधवार सुबह 8:00 बजे पान मसाला कारोबारी सुधीर के घर, कार्यालय, गेस्ट हाउस समेत छह ठिकानों पर छापामारी की। सुबह से शाम तक शुरू हुई पड़ताल में तीन करोड़ से अधिक की नकदी अफसरों के हाथ लगी है।
विज्ञापन
घर के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आयकर विभाग ने बुधवार को हरदोई के बड़े पान मसाला कारोबारी सुधीर अवस्थी के छह ठिकानों पर छापा मारा। करीब 12 घंटे की जांच में अफसरों ने उनके ठिकानों से तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। विभाग में चर्चा है कि कन्नौज के आयकर छापे से पान मसाला कारोबारी के कनेक्शन होने के कारण ये कार्रवाई हुई है। उम्मीद है कि ये जांच गुरुवार शाम तक चलेगी।
विज्ञापन
डिप्टी कमिश्नर भरत अवस्थी के नेतृत्व में 50 अफसरों की टीम ने बुधवार सुबह 8:00 बजे पान मसाला कारोबारी सुधीर के घर, कार्यालय, गेस्ट हाउस समेत छह ठिकानों पर छापामारी की। सुबह से शाम तक शुरू हुई पड़ताल में तीन करोड़ से अधिक की नकदी अफसरों के हाथ लगी है। कारोबार एवं संपत्तियों में निवेश से जुड़े दस्तावेज भी अपनी सुपुर्दगी में लिए हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नघेटा रोड निवासी सुधीर अवस्थी की अवस्थी जर्दा भंडार नाम से फर्म है। वह जर्दा और पान मसाले का कारोबार करते हैं। कारोबारी के आवास, कार्यालय एवं नघेटा रोड पर ही स्थित गेस्ट हाउस पर सात टीमें एक साथ जांच पड़ताल कर रही हैं।