फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Theft in two shops including Saraf by tying the hands and feet of the servant

हरदोईः नौकर के हाथ-पैर बांधकर सराफ समेत दो दुकानों में चोरी

Sat, 23 Jul 2022 04:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 04:57 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Theft in two shops including Saraf by tying the hands and feet of the servant
सवायजपुर। कस्बे में शनिवार रात कटरा-बिल्हौर मार्ग पर दुकानों की छत पर सो रहे नौकर के मुंह मेें कपड़ा ठूंसकर तहमद से उसके हाथ पैर बांध दिए।
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने सराफ की तिजोरी व मेडिकल स्टोर के शटर का ताला तोड़कर नकदी-जेवर समेत हजारों की चोरी को अंजाम दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंचे मालिकों ने चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
फर्रुखाबाद निवासी देवेंद्र कुमार वर्मा उर्फ टिन्नी सराफा व्यापारी हैं। उनकी कटरा-बिल्हौर मार्ग पर मुख्य बाजार में दुकान है। वहीं पास में लोनार कोतवाली क्षेत्र के सिलवारी निवासी अमित सिंह का मेडिकल स्टोर और मिष्ठान भंडार भी है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात मिष्ठान भंडार पर काम करने वाला मानीमऊ गांव निवासी श्याम जी दुकानों की छत पर सो रहा था। इस दौरान चोरों ने दुकानों को निशाना बनाया।
छत पर पहुंचे चोरों ने सर्वेश को सोता देख उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर तहमद से हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद जीने का गेट खोलकर नीचे पहुंचे चोर दोनों दुकानों के शटर तोड़कर सराफ की दुकान से 30 हजार रुपये कीमत के पुराने जेवरा व मेडिकल स्टोर की गोलक में रखी 50 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह किसी तरह मुंह से कपड़ा निकलने पर श्याम जी ने शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उसके हाथ पैर खोलकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed