फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Theft in two houses of Dalel Nagar

हरदोईः दलेल नगर के दो मकानों में चोरी

Tue, 23 Aug 2022 05:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Theft in two houses of Dalel Nagar
फोटो-17- चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान देखता सुशील - फोटो : HARDOI
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के गांव दलेल नगर में सोमवार रात चोरों ने दो मकानों को अपना निशाना बनाया। पीड़ितों का दावा है कि चोर घर से 50 हजार रुपये की नकदी और जेवर चोरी करके ले गए। वहीं पुलिस ने सिर्फ एक मोबाइल चोरी होने की बात कही है।
विज्ञापन

दलेल नगर निवासी सुशील कुमार खेती करने के साथ ही टैक्सी चलाता है। सुशील ने बताया कि सोमवार रात लगभग एक बजे चोर घर में घुस आए और बक्से में रखे दो हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

अलमारी को तोड़कर एक जोड़ी चांदी की पायल और सोने की एक अंगूठी चुराने के साथ ही कमरे में रखी दो गोलकों से चार-चार हजार रुपये भी उठा ले गए। रात में ही चोरों ने गांव निवासी शैलेश प्रताप के घर को भी अपना निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर दीवार के सहारे छत पर आए और सीढ़ी से मकान के अंदर उतर गए। दो हजार रुपये और मोबाइल चोरी कर ले गए और रसोई में रखा खाना भी खाया।
आहट मिलने पर पड़ोसी ने शैलेश को आवाज लगाई, तब तक चोर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक रंधा सिंह ने बताया कि एक मोबाइल चोरी हुआ है। सर्विलांस के जरिये इसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed