{"_id":"6398b5fb48777a58d5151b79","slug":"hardoi-the-naked-body-of-the-sweeper-was-found-hardoi-news-knp7333115106","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोईः सफाई कर्मी का निर्वस्त्र शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोईः सफाई कर्मी का निर्वस्त्र शव मिला
विज्ञापन
फोटो-31- घटना स्थल पर जांच करते सीओ व कोतवाल
- फोटो : HARDOI
बिलग्राम। कन्नौज मार्ग पर नाले में सफाई कर्मी का निर्वस्त्र शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शरीर पर कपड़े नहीं होने के चलते गांव में तरह-तरह की चर्चाएं है।
कन्नौज मार्ग पर कालू मिल के पीछे नाले में शव पड़ा था। घटनास्थल से कुछ दूरी पर पैंट व अंडरवियर पड़े हुए थे। जूते मोजे भी कुछ दूर पर पडे़ थे। शव की शिनाख्त रोहित (26) निवासी मोहल्ला मलकंठ के रूप में हुई। मृतक के पिता रामकुमार ने बताया कि रोहित नगर पालिका परिषद में ठेका सफाई कर्मी था।
सोमवार दोपहर वह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसबीच उसका शव पड़ा होने की सूचना मिली।
घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाल फूल सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।