फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, The doctor clashed with the CMO who reached the hospital to investigate

हरदोईः जांच करने अस्पताल पहुंचे सीएमओ से भिड़ गया डॉक्टर

Thu, 27 Oct 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, The doctor clashed with the CMO who reached the hospital to investigate
हरदोई। नयागांव में संचालित 100 शैया अस्पताल का बुधवार को सीएमओ डॉ. राजेश तिवारी निरीक्षण करने पहुंचे। यहां इमरजेंसी ड्यूटी से डॉक्टर नदारद थे।
विज्ञापन

सीएमओ के आने पर काफी देर बाद आया डॉक्टर सीएमओ से भिड़ गया। काफी देर बहस होने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। सीएमओ ने सीएमएस से डॉक्टर का स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं।
नयागांव के पास सीएमओ कार्यालय है। कार्यालय परिसर में 100 शैया अस्पताल संचालित है। इस अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं भगवान भरोसे चल रहीं हैं। यहां पर कहने तो डॉक्टरों की फौज तैनात है, लेकिन मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ओपीडी में सिर्फ मरीजों को दवाएं दी जा रहीं हैं।
विज्ञापन

बुधवार को छुट्टी के दिन सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। इमरजेंसी कक्ष में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. देवार्षि गुप्ता की ड्यूटी थी। वह ड्यूटी से नदारद थे। कर्मचारियों ने फोन करके सीएमओ के आने पर जानकारी दी। इसके काफी देर बाद डॉक्टर मौके पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक नदारद रहने की वजह पूछते ही डॉक्टर सीएमओ से भिड़ गया। काफी देर बहस होने पर कर्मचारियों ने समझाकर शांत कराया। सीएमओ ने बताया कि बातचीत हुई थी। डॉक्टर को समझा दिया गया है। सीएमएस डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed