{"_id":"6362a7e117f731723a0ba5f1","slug":"hardoi-teenage-made-in-bondage-recovered-extortion-busted-hardoi-news-knp726200927","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: बंधक बनाई गई किशोरी बरामद, जिस्मफरोशी का भंडाफोड़, तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: बंधक बनाई गई किशोरी बरामद, जिस्मफरोशी का भंडाफोड़, तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार
Wed, 02 Nov 2022 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:57 PM IST
सार
अतरौली थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार कराने का मामला सामने आया। पुलिस की मीडिया सेल पर एक ट्वीट हुआ, जिसमें किशोरी को बंधक बनाकर जिस्मफरोशी की बात लिखी गई। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सेक्स रैकेट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में जिस्मफरोशी के लिए बंधक बनाई गई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके साथ ही तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए इनकी धरपकड़ शुरू की है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह पुलिस के मीडिया सेल पर एक ट्वीट हुआ। इसमें एक किशोरी को बंधक बनाकर जिस्मफरोशी के लिए जबरदस्ती करने की बात लिखी गई थी। इस पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद सीओ ने प्रभारी निरीक्षक अतरौली दीपक शुक्ला के साथ सिकरौरी गांव में छापा मारा। पुलिस ने यहां एक मकान में बंधक बनाकर रखी गई 17 वर्षीय किशोरी को बरामद करते हुए यहां संचालित जिस्मफरोशी का खुलासा किया। पुलिस टीम को देखते ही मकान में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि मौके से तीन महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस अनैतिक व्यापार में शामिल चार महिलाएं व पांच पुरुष शामिल हैं। इनके खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम व आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।