{"_id":"632b4dd240e19c7398773d43","slug":"hardoi-sukanya-will-open-the-account-of-prosperity-by-knocking-the-locks-of-the-houses-hardoi-news-knp719380546","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः घरों की कुंडी खटका कर खोलेंगे सुकन्या समृद्धि का खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः घरों की कुंडी खटका कर खोलेंगे सुकन्या समृद्धि का खाता
विज्ञापन
फोटो-27- मुख्य डाक घर
- फोटो : HARDOI
हरदोई। बिटिया का खाता डाकघर में खुल जाए और उसके भविष्य के लिए घर के लोग नियमित रूप से बचत कर सकें। इसके लिए जिले में निवास करने वाले आठ लाख परिवारों से संपर्क किया जाएगा। डाक विभाग के कर्मचारी घरों की कुंडी खटका कर लोगों को बिटिया का खाता खुलवाने केे लिए प्रेरित करेंगे।
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत डाक विभाग ने सुकन्या समृद्धि योजना को लेकर पहल की है। इसके तहत 10 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के खाते खोलने की योजना है।
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 10 अक्तूबर तक अभियान चलाकर सुकन्या समृद्धि महोत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत हर घर तक संपर्क कर लोगों को योजना की जानकारी देने के साथ खाते खुलवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
डाक अधीक्षक एसके जैन ने बताया कि जिले के सभी डाकघर उप डाक घर और ग्रामीण शाखा डाकघर के कर्मचारी इसमें काम करेंगे। डाक विभाग की 333 शाखाओं के कर्मचारियों की टीम बनाई गई है।
उन्होंने बताया कि सुकन्या समृद्धि खाते में एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 250 तथा अधिकतम डेढ़ लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। इसका खाता पूरे देश में एक डाकघर से दूसरे डाकघर में स्थानांतरित किया जा सकता है।