फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,sports,cricket,match,hardoi news

मिशन-2 व ईदगाह क्रिकेट क्लब ने जीते मैच

Mon, 01 Feb 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
hardoi,sports,cricket,match,hardoi news
क्रिकेट मैच में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। पाली के भारतीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में मिशन-2 की टीम व दूसरे मैच में पाली ईदगाह क्रिकेट क्लब टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले मैच में मिशन-2 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 183 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनिटी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 80 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। मिशन-2 की टीम ने मैच में 83 रन से जीत दर्ज की। टीम की ओर से बल्लेबाज नाजिर ने सर्वाधिक 97 रन बनाए। दूसरा मैच ईदगाह क्रिकेट क्लब व पाली नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। ईदगाह क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 6 विकेट खोकर 197 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पाली नाइट राइडर्स की टीम 70 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। ईदगाह क्रिकेट क्लब ने मैच में 127 रन से जीत दर्ज की। ईदगाह क्रिकेट क्लब के कप्तान हबीब खां ने पांच विकेट लिए। इस मौके पर रहमत अली खां, आदिल खां, शिवा, रोहित, तौशीब, सलीम, फरमान, शिब्बू, तसलीम, तहजीब, हसनैन, कामरान, वारिस, वाहिद, कवि, वली व हाशिम खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed