{"_id":"637cc3a04f3c8941827cbc56","slug":"hardoi-scooty-and-bike-collided-two-killed-hardoi-news-knp7295752108","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोईः स्कूटी और बाइक भिड़ी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोईः स्कूटी और बाइक भिड़ी, दो की मौत
विज्ञापन
फोटो-26- सीएचसी पर लगी मृतकों के परिजनों की भीड़
- फोटो : HARDOI
बावन (हरदोई)। लोनार कोतवाली क्षेत्र में बावन-सवायजपुर मार्ग पर मंगलवार शाम कडे़री फार्म के पास स्कूटी और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के भिठारी गांव निवासी शिवनाथ (55) खेती करते थे। वह मंगलवार शाम फर्रुखाबाद से स्कूटी से घर आ रहे थे। लोनार कोतवाली क्षेत्र में बावन-सवायजपुर मार्ग पर कडे़री फार्म के पास सामने से आए रामपुर गांव निवासी विमलेश (18) की बाइक से उनकी स्कूटी भिड़ गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बावन सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की जेब में मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ है।