{"_id":"5e063cd98ebc3e87b3689add","slug":"hardoi-road-accident-helmet-saves-husband-life-s-wife-died-hardoi-news-knp534777075","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पतर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पतर घायल
विज्ञापन
हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में घटनास्थल हीरापुर पर मृतका अनीता के पति से पूछताछ करती पुल?
- फोटो : HARDOI
कोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर हीरापुर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की शाम बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थी।
वहीं हेलमेट लगाए होने से पति मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने केे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ककरा गांव निवासी खुशीराम गुरुवार को बिलग्राम के नयागांव रिश्तेदारी में बाइक से गया था। साथ में उसकी (48) वर्षीय पत्नी अनीता भी थी। दोनों दूसरे दिन शाम को घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र मेें कटरा-बिल्हौर मार्ग पर हीरापुर पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनीता ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। जिससे सिर कुचलने से उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि
हेलमेट लगाए होने से खुशीराम मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे को अंजाम देकर चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 112 ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी।
परिजनों के आने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि ट्रक का पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।