{"_id":"635bc885bbd7561ca154002a","slug":"hardoi-report-of-culpable-homicide-on-three-including-father-and-son-hardoi-news-knp725272367","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः पिता-पुत्र समेत तीन पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः पिता-पुत्र समेत तीन पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के नेवाजी पुरवा गांव में मजदूरी का पैसा मांगने पर वृद्ध को पीटने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने मारपीट के मुकदमे को गैर इरादतन हत्या में तरमीम किया है। इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
गांव बाबटमऊ के मजरा नेवाजी पुरवा निवासी चंद्रपाल (55) खेती करता था। वह गांव के गया प्रसाद के यहां काफी दिनों से मजदूरी करता था। चंद्रपाल के गया प्रसाद पर मजदूरी के 10 हजार रुपये बकाया थे।
मंगलवार शाम वह मजदूरी के रुपये मांगने गया था। आरोप है कि रुपये न देने को लेकर हुई कहासुनी के चलते गयाप्रसाद और उसके बेटे संजू, पिंकी ने चंद्रपाल की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
बुधवार रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चंद्रपाल की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में पहले से दर्ज मारपीट के मुकदमे को गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर दिया है। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।