{"_id":"636b8e86aae3d927d10c57fe","slug":"hardoi-report-against-three-for-shooting-ex-pradhan-hardoi-news-knp727313424","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः पूर्व प्रधान को गोली मारने में तीन के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः पूर्व प्रधान को गोली मारने में तीन के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
बेनीगंज। 31 अक्तूबर को आलू की फसल की गड़ाई कराते समय बाइक से आए हमलावरों ने पूर्व प्रधान को गोली मार दी थी। पुलिस ने नौवें दिन तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की।
आशापुर गांव निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि 31 अक्तूबर की दोपहर वह खेत पर आलू की फसल की गड़ाई करा रहा था। इस दौरान बाइक से आए कल्हेपुर निवासी अंशुल, आकाश और गिरीश ने तमंचे से फायर कर दिया था।
गोली उसके बाएं कंधे में लग गई थी। उसके घायल होने पर हमलावर फरार हो गए थे। परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आराम मिलने पर उसने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि तीनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।