फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Crime, misdeed with girl, report filed

हैवानियत की हदें पार: हरदोई में मूक बधिर किशोरी संग दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 21 Sep 2022 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hardoi Crime, misdeed with girl, report filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हरदोई जिले में शाहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में मूक बधिर किशोरी से गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। मामला तक खुला जब किशोरी गर्भवती हो गई। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित एसपी से मिले, तब जाकर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


15 वर्षीय किशोरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह घर में अकेली रहती है। उसका पिता आंझी स्टेशन के पास मजदूरी करता है। किशोरी के साथ गांव के कुलदीप कई बार दुष्कर्म किया। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। मामले की जानकारी पिता को तीन दिन पहले हुई।
विज्ञापन


इसके बाद पिता ने आंझी चौकी में युवक के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर आरोपी युवक के हौसले बुलंद हो गए। वह लड़की को जबरिया उठा लेने की धमकी देने लगा। पीड़िता की बड़ी बहन के आने पर खुलासा हुआ कि उसकी छोटी बहन सात माह से गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जानकारी के बाद पिता ने एसपी को युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इधर युवक अपने घर से भाग हो गया है। कोतवाल एसके मिश्रा ने बताया कि पीड़िता का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed