{"_id":"61360b0f8ebc3eb77922ecdb","slug":"hardoi-protest-hardoi-news-hardoi-news-knp6504227161","type":"story","status":"publish","title_hn":"रासायनिक खादों व पेट्रेलियम पदार्थो के दामों में अंकुश लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रासायनिक खादों व पेट्रेलियम पदार्थो के दामों में अंकुश लगाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। रासायनिक खादों व पेट्रोलियम पदार्थों के दामों पर अंकुश लगाने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन भारत के पदाधिकारियों व किसानों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई की मांग की।
कलक्ट्रेट परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष रामनरेश सविता ने बताया कि जनपद में घूम रहे गोवंशों को तत्काल गोशाला में बंद कराया जाए, ताकि किसानों की फसल सुरक्षित रह सके। किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को इसका लाभ दिलवाया जाए। जनपद में कैंप लगवाकर आधार कार्ड, विकलांग प्रमाण पत्र बनवाए जाएं।
संक्रामक रोगों से बचाने के लिए गांव व शहरों में दवाओं का छिड़काव किया जाए। ग्रामीण क्षेत्र में अधबने पड़े शौचालयों का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए। इस मौके पर जिला प्रभारी रामपाल सिंह, ओमचंद्र, खेमकरन, शिवम श्रीवास्तव, वेद भूषण अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।