फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,positive news,hardoi news,challan

ई-चालान निस्तारण में जनपद जोन में अव्वल

Sun, 11 Jul 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
hardoi,positive news,hardoi news,challan
हरदोई। ई-चालान निस्तारण करने के मामले में जनपद जोन स्तर पर अव्वल आया है।
विज्ञापन

जनपद में वाहनों के ई-चालान के 1200 सौ मामले लंबित चल रहे थे। इन्हें निस्तारण के लिए कोर्ट भेज दिया गया था। मामलों के प्रभावी ढंग से निस्तारण के लिए शनिवार को कोर्ट परिसर में लोक अदालत का निस्तारण का किया गया। सीजेएम ने लंबित 1200 मामलों में से सुनवाई के बाद जुर्माना बोलते हुए 1099 मामले निस्तारित कर दिए। जनपद के साथ ही लखनऊ व फैजाबाद मंडल के जनपदों में भी लोक अदालत आयोजित कर ई-चालानों का निस्तारण किया गया। जनपद ई-चालान से जुड़े मामलों के निस्तारण में जोन मेें अव्वल रहा।

यातायात प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि लखनऊ जोन में लखनऊ व फैजाबाद मंडल के दस जिले शामिल हैं। हरदोई में जहां 1099 मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं दूसरे नंबर फैजाबाद का सुल्तानपुर जिला रहा, वहां 389 मामलों का निस्तारण किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed