फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,political,hardoi news

सीतापुर कूच की सूचना पर किसान नेता को किया नजरबंद

Wed, 29 Sep 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
hardoi,political,hardoi news
बेहथर में पुलिस की निगरानी में बैठे प्रमोद यादव। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। बुधवार को सीतापुर जनपद के सिधौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (दशहरी) के एलान पर पुलिस हरकत में आ गई। जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह यादव को उनके अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम बेहथर स्थित पैतृक आवास में ही नजरबंद कर दिया गया। सीतापुर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सकुशल हो जाने के बाद पुलिस आवास से हटी।
विज्ञापन

भाकियू दशहरी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह यादव ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सीतापुर में ज्ञापन सौंपे जाने का एलान कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस बेहथर स्थित प्रमोद के आवास पर पहुंच गई और उन्हें घर से नहीं निकलने दिया। प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि प्रशासन और पुलिस किसानों की आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हैं। किसानों की लड़ाई लगातार लड़ी जाएगी। शाम को उनके आवास के बाहर से पुलिस हटा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed